फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दूसरे आदमी का हाथ थाम तोड़ा दम, देखकर पति के उड़े होश और फिर हुआ ये

Tue, 13 Mar 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
आदित्य को पत्नी पूजा का शव मिलता है, लेकिन उसकी मौत के गम से ज्यादा उसे इस बात पर गुस्सा और दुख दोनों होता है कि पूजा ने उससे बेवफाई की। आदित्य के मन में ऐसा इसलिए आता है क्योंकि मौके पर ही दूसरे आदमी यश की लाश भी पड़ी है और पूजा व यश ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। 
विज्ञापन

2 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
इसके आगे क्या होगा, ये जानने के लिए आपको 19 मार्च से शुरू हो रहे सीरियल 'बेपनाह' देखना होगा। दरअसल, छोटे परदे पर शुरू होने जा रहे अनूठी प्रेम कथा समेटे धारावाहिक ‘बेपनाह’ के कलाकार लखनऊ में थे।
विज्ञापन

3 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
इनमें जेनिफर विंगेट (जोया), हर्षद चोपड़ा (आदित्य), सेशबान अजीम (यश) और नमिता दुबे (पूजा) मुख्य भूमिका में है। कहानी वर्तमान और फ्लैश बैक दोनों में चलती है।

4 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
19 मार्च से शुरू हो रहे धारावाहिक की शुरुआत यश और पूजा के शव मिलने से होती है। जोया और आदित्य को आश्चर्य इस बात पर होता है कि यश और पूजा ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है।
विज्ञापन

5 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
आदित्य को लगता है कि उसकी पत्नी बेवफा थी जबकि जोया को लगता है कि ऐसा किसी परिस्थिति के कारण भी हो सकता है। इन सबके बीच आदित्य और जोया करीब आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
‘सरस्वती चंद्र’, ‘दिल मिल गए’ सहित कई धारावाहिकों में प्रमुख भूमिकाएं कर चुकीं जेनिफर बताती हैं कि मैंने काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था फिर मैं छोटे परदे पर व्यस्त हो गई और फिल्मों में जाने का मौका नहीं मिला। लेकिन मुझे इससे कोई अंतर नहीं लगता। मुझे अच्छी भूमिका और अभिनय से मतलब है चाहे वह बड़े परदे पर हो या छोटे परदे पर।
विज्ञापन

7 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
हर्षद चोपड़ा कहते हैं कि मैं थोड़े समय बाद छोटे परदे पर लौट रहा हूं क्योंकि मैं सही कहानी का इंतजार कर रहा था। दिल्ली में जन्मे और ‘दिल मिल गए’, ‘इक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके सेहबान कहते हैं कि धारावाहिक के आरंभ में ही मेरी मृत्यु दिखाई गई है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि मेरी भूमिका छोटी है।
विज्ञापन

8 of 8
bepanah - फोटो : amar ujala
फ्लैश बैक में हमारी काफी कहानी चलती है। सेहबान ने बताया कि मेरी मां लेखिका है और मैंने लघु फिल्मों में भी काम किया है जिसे पुरस्कार मिल चुके हैं। नमिता दुबे बताती हैं कि मेरा जन्म लखनऊ में हुआ है। आरंभिक शिक्षा यहां ग्रहण करने के बाद मैं मुंबई चली गई थी। इससे पूर्व ‘बड़े भैया की दुल्हनियां’, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें