फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में राहुल गांधी की रैली से पहले बड़ी गलती, मुंह छिपा रहे कांग्रेसी

Fri, 29 Jul 2016 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ में होने वाली राहुल गांधी की रैली से पहले पार्टी की तरफ से एक बड़ी गलती हुई है, जिस पर कांग्रेस के बड़े नेता जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
राहुल गांधी की शुक्रवार को लखनऊ में हो रही रैली, जिसमें लगभग 50 हजार लोगों के आने का दावा पार्टी की तरफ किया जा रहा है के लिए लगाए गए होर्डिंग व बैनर में पार्टी के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद का न फोटो है और न ही नाम।
विज्ञापन

3 of 9
इस पर किसी भी कांग्रेसी नेता ने अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  राहुल के कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रैली की थीम '27 साल यूपी बेहाल' रखी गई है।

4 of 9
दरअसल यूपी में राहुल गांधी का ये कार्यक्रम एक खास रणनीति के तहत रखा गया है, जिसके पीछे यूपी में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं।
विज्ञापन

5 of 9
इसके माध्यम से वह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहते हैं। ऐसे में ये उनके लिए भी यूपी में पहला टेस्ट साबित होने जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
इस दौरान राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन

7 of 9
रैली की तैयारी पर पार्टी नेतृत्व ने पूरी ताकत लगा दी है।

8 of 9
कई बड़े नेता रैली स्‍थल का जायजा लेने आए।
विज्ञापन

9 of 9
यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बृहस्पतिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच गए। अमौसी एयरपोर्ट से सीधे रमाबाई अंबेडकर कार्यक्रम स्थल जाकर उन्होंने वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें