मिशन यूपी का सपना लेकर अपने गढ़ पहुंचे राहुल गांधी, तस्वीरें
Wed, 31 Aug 2016 11:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने मिशन यूपी का सपना लेकर बुधवार शाम रायबरेली पहुंच गए।
यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
राहुल गुरुवार से अपने मिशन की शुरूआत करेंगे।
रायबरेली में राहुल गांधी दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्रा के घर पहुंचे और उनके परिवारीजनों को सांत्वना दी।
कहा कि उमाशंकर मिश्र कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। ईमानदारी के साथ पार्टी में रहे। पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
चार जुलाई 2016 को रायबरेली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर का निधन हो गया था।