फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर समझ नहीं आई तो क्लिक करके देखें बच्चों का कारनामा, सोशल मीडिया पर VIRAL

Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों ने न‌िकाली बाल की खाल - फोटो : amar ujala
बाल की खाल न‌िकालना मुहावरा तो आपने सुना होगा, लखनऊ के बच्चों ने ये कर भी द‌िखाया, यकीन न हो तो खुद देख लें।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों ने न‌िकाली बाल की खाल - फोटो : amar ujala
इटौंजा के तीन किशोरों ने बाल में ही छेद कर आश्चर्यचकित कर डाला। इटौंजा के गांव परसहिया मजरा गनेशपुर निवासी रोहित यादव (12), कोमल यादव (13) और महक यादव (10) का दावा है कि वह सुई से इंसान के बाल में सुराग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों ने न‌िकाली बाल की खाल - फोटो : amar ujala
रविवार को इन तीनों बच्चों का कारनामा सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। कई ग्रामीणों के सामने इन बच्चों ने अपने इस कारनामे को करके भी दिखाया। कुम्हरावां इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा कोमल यादव, आठवीं और सातवीं के रोहित व महक ने कारनामे को अंजाम दिया। 

4 of 5
बच्चों ने न‌िकाली बाल की खाल - फोटो : amar ujala
मसले पर वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसान के बाल में छेद करना जरा मुश्किल काम है। ऐसे में इन तीनों बच्चों ने गांववालों के सामने देखते ही देखते बाल में छेद कर दिया जो आश्चर्यजनक है। बच्चों का दावा है कि कई महीनों के प्रयास के बाद वह इंसान के बालों में छेद करने के कारनामे को कई बार अंजाम दे चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों ने न‌िकाली बाल की खाल - फोटो : amar ujala
रविवार को कुम्हरावां कस्बे में कई ग्रामीणों के सामने इन तीनों बच्चों ने अपने इस कारनामे को दिखाया। क्वीन्स इंटर कॉलेज के बायोलाजी के शिक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि कुछ परिस्थितियों में ये संभव है, क्योंकि बाल प्रोटीन और फाइबर से बने होते हैं। तो उनमें ऐसा हो सकता है। इसीलिये हमने कई बार दोमुंहे बाल भी देखे हैं। बच्चों ने नंगी आंखों से इसे कर दिखाया, इस पर और शोध करना चाहिये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें