फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम के शहर' में हनुमान के दरबार पहुंचे राहुल, तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2016 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
किसान संदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे। उनके पहुंचने के काफी देर पहले ही आम जनता के ‌ल‌िए हनुमानगढ़ी के दरवाजे बंद कर द‌िए गए थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास की दुकानें भी बंद करवा दी गई थीं।
विज्ञापन

2 of 11
महंत ज्ञान दास से बात करते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
हनुमागढ़ी में दर्शन के बाद राहुल गांधी ने महंत ज्ञानदास से वार्ता की। महंत ज्ञानदास ने बताया क‌ि राहुल से सुलह समझौते के बारे में बातचीत नहीं की क्योंक‌ि ये पक्षकारों के आपस का मामला है लेक‌िन राहुल गांधी ने ये भरोसा द‌िया है क‌ि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा कांग्रेस उसके साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी 10.05 पर हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन और पूजा की इसके बाद महंत ज्ञानदास से बातचीत की।

4 of 11
महंत ज्ञानदास - फोटो : amar ujala
राहुल के दर्शन करके जाने के बाद महंत ज्ञानदास ने बताया कि राहुल ने भरोसा दिलाया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ कांग्रेस खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 11
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद नहीं थे, वह कार्यक्रम में कृष्णा पैलेस के लिए निकल गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 11
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि 1990 में राजीव गांधी अयोध्या आए थे। 26 साल बाद गांधी ‌परिवार का सदस्य यहां आने के चलते राहुल की इस यात्रा पर सबकी नजर है। बता दें क‌ि सोन‌िया गांधी कई बार फैजाबाद के दौरे पर आई हैं ल‌ेक‌िन कभी अयोध्या नहीं गईं।
विज्ञापन

7 of 11
राहुल गांधी बृहस्पतिवार देर रात फैजाबाद पहुंचे थे। हालांकि, विवादित परिसर रामलला का दर्शन करने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। राहुल के इस फैसले से संतों को मलाल है। वहीं फैजाबाद पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेसियों स्वागत किया।

8 of 11
राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार निर्मोही अखाड़ा के श्रीमहंत भाष्कर दास के प्रतिनिधि पुजारी रामदास कहते हैं कि कांग्रेस के शासन काल में 1986 में मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह ने राम जन्मभूमि का ताला खुलवाकर रामलला के दर्शन-पूजन की बाधा दूर की थी। अब राहुल को अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए संसद में राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा उठाना चाहिए।

9 of 11
बस से उतरकर राहुल गांधी ने कांग्रेसियों का अभिवादन किया।

10 of 11
यहां कांग्रेस‌ियों में भी राहुल की अगवानी को लेकर खासा जोश द‌िखा।
विज्ञापन

11 of 11
बस से उतरकर सर्किट हाउस जाते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें