फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन हत्याकांड: कातिल चचेरी बहन का चौंकाने वाला खुलासा, ये था अगला टारगेट

Sun, 06 Sep 2020 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 9
Raebareli brother-sister murder case - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात का शनिवार को खुलासा हो गया। चचेरी बहन ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए दोनों बच्चों की हत्या की थी। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर के मामले में पकड़ी गई आरोपी चचेरी बहन मनोरोगी है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
Raebareli brother-sister murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के कुंडवल गांव की रहने वाली रूबी (8) और दीपक (11) की हत्या करके दोनों के शव झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। रूबी बीते 19 अगस्त को, जबकि उसका चचेरा भाई दीपक एक सितंबर को गायब हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल राकेश सिंह, सदर कोतवाल अतुल सिंह और महिला थानेदार संतोष कुमारी ने पड़ताल के दौरान घटना में शामिल मृत भाई-बहन की चचेरी बहन श्यामकली पुत्री बाबूलाल निवासी कुंडवल को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई श्यामकली मनोरोगी है। उसके मन में सीरियल किलर बनने के ख्याल आते थे। इस वजह से उसने खून के रिश्ते को तार-तार कर चचेरे भाई-बहन को मार दिया। श्यामकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। 

4 of 9
रूबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस तरह किए दोनों कत्ल
श्यामकली ने पूछताछ में बताया कि वह पहले ननकू की बेटी रूबी को बहलाकर कोइया जंगल ले गई थी। वहां गला दबाकर रूबी को मारकर शव झाड़ियों में छिपा दिया था। घटना के करीब 15 दिन बाद आरोपी युवती के ताऊ जगदीश प्रसाद का इकलौता बेटा दीपक अन्य लड़कों के साथ खेत में मोबाइल देख रहा था। 
विज्ञापन

5 of 9
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्यामकली ने घास की गठरी उठाने के बहाने उससे जंगल में चलने के लिए कहा। दीपक ने मना कर दिया तो वह उसे जबर्दस्ती पकड़कर ले गई। जंगल में श्यामकली ने गला दबाकर दीपक को मारने का प्रयास किया। गला नहीं दबा पाने पर हंसिये से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद श्यामकली ने उसके शव को भी झाड़ियों में छिपा दिया। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अगला टारगेट था सगा भाई
उम्र करीब 22 वर्ष और बीए प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई कर चुकी आरोपी श्यामकली के इरादे बहुत ही खौफनाक थे। पुलिस ने जांच के दौरान जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। एसपी की मानें तो चचेरे बहन-भाई की हत्या के बाद आरोपी श्यामकली का अगला टारगेट उसका सगा भाई मिलन (13) था। उसे मारने के लिए वह जाल बिछा रही थी।
विज्ञापन

7 of 9
रूबी और दीपक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मगर इससे पहले कि श्यामकली अपने इरादे में कामयाब होती पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी की मानें तो पूछताछ में श्यामकली ने बताया कि वह चचेरे बहन-भाई की हत्या नहीं करना चाहती थी। मगर उसके मन में बार-बार हत्या करने का ख्याल आ रहा था। वह खुद को रोक नहीं पाई और दोनों का कत्ल कर दिया।
 

8 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर से भी हुई थी पूछताछ
एसपी ने बताया कि आरोपी श्यामकली मनोरोगी है। उसका इलाज गुरुबख्शगंज में ओझा नामक चिकित्सक के यहां चल रहा था। घटना के बाद चिकित्सक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में तो बच्चों का कत्ल नहीं किया गया। पर जांच में ये मामला दूसरा पाया गया।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिस पर चिकित्सक को छोड़ दिया गया था। एसपी का कहना है कि श्यामकली ने पूछताछ में ये भी बताया कि जब तक वह ताबीज पहने रहती थी, उसे गुस्सा नहीं आता था। ताबीज उतारने पर उसके मन में हत्या करने का ख्याल आता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें