ईद के चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैली हुई थीं। रोजेदारों के चेहरे ईद की रूहानियत से दमक रहे थे। शुक्रवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाने के लिए राजधानी के बाजार पूरी तरह से गुलजार थे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली।
विज्ञापन
2 of 8
ईद
खदरा का दीनदयाल बाजार हो या हजरतगंज का जनपथ शहर के तमाम बाजार में ईद की खरीदारी में रात भर गुलजार रहे। इसके अलावा अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, चौक और खदरा सहित सभी बाजारों में ईद की खुमारी में डूबे लोंगों ने रात भर खरीदारी की।
विज्ञापन
3 of 8
ईद
दुकानों पर रात में भी ऐसी भीड़ जुटी मानों मेला लगा हो। वहीं, घरों में खातून सिवईंयों की मिठास मुंह में घोलने के लिए पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं। रमजान के पूरे माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी रोजेदार दूसरों के साथ बांट लेना चाह रहा है।
4 of 8
ईद
सुहाग की निशानी के तौर पर पहनी जानी वाली चूड़ियों पर भी फैशन का असर दिखाई दिया। इस बार नवाबी दौर की ज्वैलरी की तर्ज पर बाजार में मौजूद जड़ाऊदार चूड़िया और कंगन महिलाओं को लुभा रहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
ईद
एक ग्राम गोल्ड से प्लेटेड यह ज्वेलरी सेट साउथ इंडियन स्टाइल के गहनों की तरह दिखने में भारी व सोने जैसे लगते है। गोल्ड लुक में दिखने वाले इन ज्वेलरी सेटों की कीमत महज 300 से 2000 रुपयों के बीच है।
विज्ञापन
6 of 8
ईद
अमीनाबाद में गड़बड़झाला मार्केट के ज्वेलरी दुकानदार आलम बताते हैं कि इस बार यह ज्वेलरी सेट महिलाएं सबसे ज्यादा खरीद रही हैं।
विज्ञापन
7 of 8
ईद
मोतियों से बनी हैदराबादी झुमकी इस बार ज्वेलरी बाजार की रौनक को बढ़ा रही है। रंग बिरंगे मीना काम से बनी नवरतन हैदराबादी झुमकी भी खूब सराही जा रही है।