फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
राजधानी के व्यापारियों में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को व्यापारियों के तीन संगठनों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

2 of 12
आंदोलन के दौरान आम व्यापारी भी सड़क पर उतरे और करीब तीन किमी तक जुलूस निकालकर डीएम बंगले तक गए। व्यापारियों ने डीएम बंगले के समक्ष ‘प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री होश में आओ, व्यापारियों से मत टकराओ’ जैसे नारे लगाकर अपर सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

3 of 12
मजिस्ट्रेट ने इस ज्ञापन को तत्काल प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने का आश्वासन दिया।

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

4 of 12
लखनऊ व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित आंदोलन के लिए लाटूश रोड स्थित व्यापार भवन के समक्ष सभी बाजारों से व्यापारी एकत्र हुए। वहां से उनका जुलूस अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11:30 बजे डीएम बंगले के लिए कूच किया।
विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

5 of 12
इससे पहले व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को संबोधित किया। यह जुलूस अमीनाबाद, लाटूश रोड, कैसरबाग, बीएन रोड, लालबाग, हलवासिया होते हुए दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी आवास पहुंचा। व्यापारियों ने डीएम बंगले को घेर कर लगभग 20 मिनट तक प्रदर्शन किया। इस बीच मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ज्ञापन लेकर चली गईं।

विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

6 of 12
कैलाश चंद जैन, सतीश शर्मा, अशोक मोतियानी, राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’, राजेंद्र सिंह दुआ, सतपाल मीत, देवेंद्र गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, पवन मनोचा, उमेश पाटिल, सतीश अग्रवाल, सुहेल हैदर अलवी, महेंद्र पाल सिंह बत्रा, अकरम अंसारी सहित भारी संख्या में व्यापारी प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

7 of 12
जेल भेजने की साजिश
कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पीएम विदेश जाकर वहां के कॉरपोरेट जगत को व्यापार करने के लिए न्योता दे रहे हैं और देश के व्यापारियों को जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। कहा कि जीएसटी में अभियोजन दर्ज कराने का प्रावधान किया गया है। (व्यापारियों के प्रदर्शन के कारण लगा जाम।)

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

8 of 12
व्यापारी जीएसटी का रिटर्न दाखिल करेगा और उसमें गलती होने पर संशोधित रिटर्न फाइल नहीं कर पाएगा। ऐसे में उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होगा और जेल जाएगा। (उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल ने भी इसका विरोध किया।)

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

9 of 12
जीएसटी का पुतला फूंका
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में दारुलशफा गेट पर जीएसटी का पुतला फूंका। इस मौके पर संदीप ने कहा कि व्यापारियों को भरोसे में लिए बिना ही जीएसटी को प्रभावी करने की तैयारी अनुचित है।

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

10 of 12
उधर,उप्र आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने लालबाग चौराहे पर जीएसटी की प्रतियां जलाईं। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से जीएसटी में संशोधन करने के बाद ही इसे संसद में पेश करने की मांग की।

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

11 of 12
गृहमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के महामंत्री अशोक मोतियानी ने जीएसटी के प्रारूप को सरल बनाने में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा, व्यापारी जीएसटी के वर्तमान प्रारूप को स्वीकार नहीं करेंगे। इसमें संशोधन किया जाए ताकि यह व्यापारियों के लिए सुविधाजनक हो।
विज्ञापन

यूपी में GST पर हंगामा, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें

12 of 12
प्रमुख मांगें
- एक प्वाइंट यानी वस्तु के उत्पादन पर ही लगे जीएसटी
- जीएसटी में अभियोजन का प्रावधान समाप्त किया जाए
- जीएसटी का पंजीयन मैनुअल भी कराने का विकल्प हो
- ऑनलाइन पंजीयन के साथ चेक व नकद पेमेंट की अनुमति मिले
- रिवाइज रिटर्न की सुविधा का भी प्रावधान किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें