केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध आंदोलन के आह्वान के तहत लखनऊ में भी किसानों ने आज अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 11
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों को सुल्तानपुर रोड स्थित अहमामऊ में बड़ा प्रदर्शन करने के लिए जाने से रोका तो चिनहट के नौबस्ता कला गांव में एकत्र किसानों ने वहीं देवां रोड जाम कर दी।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
देवा रोड से 17 किसानों की गिरफ्तारी हुई है।
4 of 11
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली खड़े कर दिए। साथ ही नारेबाजी करते हुए सड़क घेर ली। इसके चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रोड जाम कर डटे किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बख्शी का तालाब तहसील में भी किसानों ने धरना देकर केंद्र के कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर रोड व इटौंजा में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। काकोरी में किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर धान क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही केंद्र प्रभारी को हटाने की मांग की। राजधानी के विभिन्न इलाकों में दोपहर बाद तक अलग-अलग किसानों के विरोध प्रदर्शन जारी थे।
8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के धरने को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी के अहमामऊ शहीद पथ पुल के नीचे भारी पुलिस बल तैनात।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सूचना है कि चिनहट निवासी किसान नेता हरिनाम सिंह को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्ही की अगुवाई मे अहमामऊ मे प्रदर्शन होना था। फिलहाल अभी तक कोई किसान मौके पर नही आया।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज में रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर जमा किसानो को पुलिस ने समझाकर किनारे किया।