रविवार को लखनऊ समेत आठ केंद्रों पर होने वाली नलकूप चालक चयन परीक्षा स्थगित होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने लखनऊ में जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की।
आपको बता दें कि 3210 पदों के रविवार को परीक्षा होनी थी लेकिन इसके एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने से परीक्षा स्थगित कर दी गई। हालांकि, यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि का एलान किया जाएगा।
एडीजी मेरठ के अनुसार, शनिवार रात तक मामले में पूरी साजिश के मास्टरमाइंड सचिन समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से कुछ पेपर व कैश बरामद हुआ है।