सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दलितों व आदिवासियों के उत्पीड़न पर सीधे गिरफ्तारी और केस दर्ज होने पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में लखनऊ में भी प्रदर्शन तेज हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
protest
- फोटो : amar ujala
सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर लखनऊ के दलित संगठनों ने भी खूब हंगामा किया। इसमें बसपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य समर्थित लोग भी पार्टी का झंडा लेकर सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
3 of 6
protest
- फोटो : amar ujala
राजधानी के व्यस्ततम इलाके हजरतगंज में बसपा समर्थकों ने खूब हंगामा किया। अंबेडकर प्रतिमा के पास इकट्ठा होकर सभी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
4 of 6
protest
- फोटो : amar ujala
एससी/एसटी एक्ट से जुड़े निर्णय को वापस लेने की मांग पर सभी अड़े रहे। आंबेडकर के नाम पर राजनीति बंद करने और दलितों का शोषण बंद करने के लिए खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 6
protest
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों ने हाथ में जंजीर को ताले से बांधकर दलित उत्पीड़न का संकेत दिया। समझाने पर पुलिस से सभी की झड़प भी हुई। इस दौरान पूरे हजरतगंज में ट्रैफिक जाम रहा। गाड़ियां जहां की तहां घंटों खड़ी रहीं।
उधर, बाबा भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने भी भारत बंद को समर्थन देते हुए कक्षाएं बंद करा दीं। इसके बाद आंबेडकर भवन में सभा कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध जताया।