एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध तेज हो गया है। दलित संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर बाराबंकी के सफेदाबाद इलाके में भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने लखनऊ-फैजाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे व दलित नेता तनुज पुनिया की अगुवाई में सोमवार सुबह दलित पैंथर्स समेत कई दलित संगठन इकट्ठा हुए। फिर सभी ने जुलूस निकालकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
सड़क पर बैठकर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से फैसला वापस लेने की मांग करते हुए खूब नारेबाजी की। आंबेडकर के नाम पर राजनीति खत्म करो, दलितों का शोषण बंद करो समेत कई नारे प्रदर्शनकारियों ने लगाए।
4 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने लोगों को खूब समझाया लेकिन वे किसी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक करीब दो घंटे दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। तेज धूप के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
5 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
इसके बाद जब एडीएम अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो प्रदर्शकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। एडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए तब जाकर हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
वहीं, रायबरेली में बहुजन संघर्ष समिति ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। सभी ने नारेबाजी कर सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
विज्ञापन
7 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा सुल्तानपुर में भारत बंद के तहत दलित संगठनों ने तोड़फोड़ कर जबरन दुकानें बंद कराई।
8 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
आने-जाने वाले को भी जबरदस्ती रोककर लोगों ने डराया-धमकाया।
9 of 10
sc/st act
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों ने दुकान बंद करने के विरोध पर एक व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।