प्रमोशन में आरक्षण बिल के मुद्दे पर यूपी में तकरार अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरूवार को इसे लेकर सर्वजन हिताय समिति के तत्वाधान में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
2 of 9
परिवर्तन चौक से शुरू हुई रैली हजरतगंज होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची। वहां एक सभा हुई।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
3 of 9
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के लिए 117 वां संविधान संशोधन बिल पारित कराने की कोशिश की तो बिना किसी नोटिस के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
4 of 9
यह कहा गया कि आगामी चुनाव में केंद्र व राज्य सरकारों के लगभग चार करोड़ कर्मचारी व शिक्षक वोट की इस राजनीति का वोट से ही करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
5 of 9
वोट की राजनीति के कारण ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने की कोशिशें हो रही हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
6 of 9
प्रदर्शनकारियों की हजरतगंज में पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
7 of 9
प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी।
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
8 of 9
प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है लेकिन इसकी आड़ में कुछ केंद्रीय मंत्री व सांसद घृणित राजनीति कर रहे हैं। कोर्ट के निर्णय से सभी को अवगत कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। सांसदों व विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे।
आरक्षण को लेकर तकरार चरम पर, सरकार को चेतावनी, तस्वीरें
9 of 9
रैली का नेतृत्व अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम नागराज ने किया। समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे के अलावा अख्तर अली फारूकी, आरके सिंह, एचएन पांडेय, डीसी दीक्षित, कायम रजा रिजवी, रामराज दुबे, राजीव श्रीवास्तव, कमलेश मिश्र, आरपी उपाध्याय, वाईएन उपाध्याय, अजय सिंह, पवन सिंह, डॉ. मौलेन्दु मिश्र, बसंत प्रसाद मिश्र, अजय तिवारी, देवेन्द्र द्विवेदी, पीके सिंह व तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।