कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
राहुल गांधी के लखनऊ दौरे से पहले जमकर उड़ी खिल्ली, तस्वीरें...
2 of 5
केजीएमयू के मानसिक चिकित्सा विभाग से उनके नाम ओपीडी कार्ड बनवाने के बाद बुधवार को मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नूर मंजिल मानसिक चिकित्सा केंद्र लालबाग के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के लखनऊ दौरे से पहले जमकर उड़ी खिल्ली, तस्वीरें...
3 of 5
कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तख्तियां ली हुईं थी। इस पर लिखा था कि शुक्रवार को राजधानी दौरे में राहुल इस अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा सकते हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि हर हाल में शुक्रवार को राहुल गांधी का विरोध किया जाएगा।
राहुल गांधी के लखनऊ दौरे से पहले जमकर उड़ी खिल्ली, तस्वीरें...
4 of 5
नूर मंजिल के सामने प्रदर्शन में राहुल के लिए कार्यकर्ता गेट वेल सून लिख कर फूलों का गुलदस्ता भी लाए थे। मिश्र ने कहा, बीते लोकसभा चुनावों में जिस तरह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ उससे राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
राहुल गांधी के लखनऊ दौरे से पहले जमकर उड़ी खिल्ली, तस्वीरें...
5 of 5
उन्होंने राहुल गांधी के जेएनयू दौरे को मूर्खतापूर्ण बताया। कहा, लोकतंत्र में विरोध जायज है लेकिन राष्ट्र विरोधी ताकतों को शह देना राष्ट्रद्रोह है। इसीलिए राहुल के स्वस्थ होने की कामना के साथ लखनऊ दौरे पर बेहतर इलाज की पेशकश की गई है।