फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत पर बवाल: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मॉल से खींचकर पीटा, पथराव-लाठीचार्ज, तस्वीरें

Wed, 24 Jan 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
उत्तर प्रदेश में फिल्म पद्मावत को सिनेमा हॉल में दिखाए जाने को लेकर जगह-जगह जमकर बवाल हुआ। बुधवार को शो से पहले करणी सेना के लोगों ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किया। कई जगह सिनेमा हॉल पर पथराव किया तो कई जगह मॉल में अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। लखनऊ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ के कैसरबाग के ओडियन सिनेमा के पास एक प्रदर्शनकारी ने खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से हादसा टल गया। राजधानी के हजरतगंज स्थित सहारागंज मॉल, विभूतिखंड के वेव, सिनेपॉलिस, गोमतीनगर के एसआरएस, फन और आईनॉक्स पर पद्मावत फिल्म के प्रसारण के विरोध करने की घोषणा करणी सेना ने की थी। बुधवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

3 of 7
हालांकि, विरोध की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। आईनॉक्स में कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए और पोस्टर फाड़ने लगे। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने खदेड़ना शुरु किया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती की और चार युवकों को हिरासत में ले लिया।

4 of 7
पद्मावत - फोटो : amar ujala
मेरठ के पीवीएस मॉल पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ में प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर उन पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
मॉल के अंदर तोड़फोड़ कर रहे प्रदर्शनकारी को बाहर खींचकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ के वेव मॉल के बाहर तैनात पुलिस बल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें