कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सक्रिय हैं। वह पार्टी और किसानों के मुद्दों पर अपनी आवाज उठा रही हैं। बुधवार को वह लखीमपुर खीरी में मृतक किसान के परिजनों से मिलीं और उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता सत्याग्रह चलता रहेगा।
इस व्यस्तता के बीच शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वह मंदिर पहुंचीं और माता का आशीर्वाद लिया। वह बहराइच निकलने से पहले लखनऊ के अर्जुन गंज स्थित माता के मंदिर पहुंचीं और दर्शन-पूजन किया।
उन्होंने विधि-विधान से पूजन करने के बाद लोगों को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
इसके पहले उन्होंने ट्वीट किया कि
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।