फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर चढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर के बाद तोरई भी महंगी और परवल 100 के पार

Sun, 13 Oct 2019 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
हरी सब्जियों की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर टमाटर, तोरई व लौकी की कीमतें बढ़ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social media
खुदरा बाजार में टमाटर 60 रुपये और तोरई 50 रुपये किलो बिकी। जबकि 60 रुपये किलो बिकने वाला परवल 120 रुपये किलो तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
फैजाबाद रोड स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी अशरफ ने बताया कि तोरई, लौकी, कद्दू की आवक घटने से कीमतें बढ़ रही हैं। इससे 40 से 50 रुपये में बिकने वाला टमाटर 50 से 60 रुपये किलो, 30 से 40 रुपये किलो की तोरई 40 से 50 रुपये किलो पहुंच गई है।

4 of 5
- फोटो : डेमो
इसी प्रकार 20 से 30 रुपये प्रति किलो की लौकी और कद्दू 40 रुपये किलो हो चुकी है। डालीगंज के कारोबारी राम सेवक ने बताया कि जो परवल 50 से 60 रुपये किलो था वह 80 से 120 रुपये किलो हो गया। इन सब्जियों की कीमत अभी घटने वाली भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुदरा रेट प्रति किलो रुपये में
सब्जी--28 सितंबर--12 अक्तूबर
आलू --16-18 --18-20
तोरई --30-40 --40-50
लौकी --20-30--30-40
कद्दू --20-30--30-40
भिंडी --30-40 --50-60
बैंगन--30-40--40-50
टमाटर --40-50 --50-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें