फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह, आलू से भी सस्ती हुई रसीली मलिहाबादी दशहरी, यहां देखें कीमत

Wed, 27 Jun 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आम खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
रसीले आम के शौकीनों के लिए यह खबर राहत पहुंचाने वाली है। इस बार प्रचंड गर्मी के चलते फलों के राजा की दुर्दशा से इसकी कीमत घट गई है। हालत यह है कि लखनऊ में दशहरी आम आलू से भी सस्ता बिक रहा है। खुदरा मंडी में यह आम 15 से 25 रुपये प्रति किलो में है, जबकि आलू की कीमत 20-30 रुपये किलो है।
विज्ञापन

2 of 6
आम - फोटो : amar ujala
पेड़ पर पकने वाला अव्वल आम 25 रुपये में मिल रहा है। उधर, आम की कीमत कम होने से मलिहाबाद के बागवानों को तगड़ा झटका लगा है। इस बार उन्हें लागत निकालने के लाले पड़ रहे हैं।  
डालीगंज मंडी के दुकानदार राम भरोसे ने बताया कि जो आम पिछले साल 40 से 50 रुपये में बेचते थे, इस बार 15 से 20 रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आम - फोटो : amar ujala
इतना सस्ता आम नहीं बेचेंगे तो सड़ जाएगा। दशहरी आम का आलम है कि यह मंडी में आलू से भी सस्ता बिक रहा है। छोटा आलू 20 रुपये, मझोला 25 रुपये एवं अव्वल 30 रुपये में है। वहीं, मलिहाबादी दशहरी में छोटा आम 10 रुपये, मझोला 15 रुपये, बड़ा 20 रुपये एवं अव्वल 25 रुपये में है। 25 रुपये किलो वाला दशहरी आम आधा कच्चा है, जिसे तीन से चार दिन घर में रखकर खा सकते हैं।

4 of 6
आम - फोटो : amar ujala
दशहरी को नहीं मिल रहे खरीददार
आढ़ती विमल कुमार रावत ने बताया कि पहली बार मलिहाबादी दशहरी की यह स्थिति हुई है कि इसे खरीदार नहीं मिल रहे। मंडी में लंगड़ा, सफेदा थोक में 8 से 10 रुपये किलो, जबकि दशहरी 10 से 20 रुपये किलो में है। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : amar ujala
बागवानों को नुकसान 
इस बार आम बागवानों के लिए गर्मी अभिशाप बन गई। इससे न तो उन्हें आम का वाजिब दाम मिल पा रहा और न ही उनकी उपज आसानी से बाजार में बिक पा रही है। दो-दो दिन मंडी में पड़े आम को कोई खरीदने वाला नहीं है। आढ़ती सुफि यान खान ने बताया कि पिछले वर्षों में अकेले पंजाब के लिए उनका 10-12 ट्रक आम रोजाना लोड होता था। इसमें करीब 20 हजार पेटी आम जाता था। इस वर्ष एक से दो ट्रक आम ही पंजाब के लिए रवाना हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम - फोटो : amar ujala
दशहरी आम की थोक कीमतें
किस्म        थोक में कीमत          10 किलो पेटी की कीमत
खूब पका   2-3 रुपये किलो          20 से 30 रुपये 
छोटा        5 से 6 रुपये किलो       50 से 60 रुपये पेटी
मझोला     8 से 10 रुपये किलो     80 से 100 रुपये
अव्वल     12 से 15 रुपये किलो   120 से 150 रुपये 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें