फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राष्ट्रपति की बेटी ने लखनऊ के शोरूम में की शॉपिंग, पसंद आई चिकनकारी

Tue, 29 Jun 2021 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में थे। उनके साथ उनका पूरा परिवार भी था। दौरे के दूसरे दिन उनकी बेटी स्वाति ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित शोरूम में खरीदारी की।

वो अपने काफिले के साथ छंगामल शोरूम पहुंची। जैसे ही उनकी फ्लीट राजभवन से निकली। कुछ देर के लिए हजरतगंज का ट्रैफिक रोक दिया गया। स्वाति ने छंगामल के शोरूम में शॉपिंग की और फिर वापस लौट गईं।

इसके पहले सोमवार को भी राष्ट्रपति की बेटी शोरूम पहुंचीं और लंबा वक्त चिकन के कपड़ों की खरीदारी में बिताया। उन्होंने चिकनकारी की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर को समझा, परखा और सराहा।

सोमवार दोपहर को अचानक वीआईपी काफिला राजभवन से हजरतगंज की ओर चल पड़ा। देखते ही देखते खबर पहुंची कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परिवार छंगामल शोरूम खरीदारी करने पहुंचा है। हालांकि, प्रोटोकॉल के तहत मीडिया व अन्य का प्रवेश निश्चित दायरे के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूचना मिलते ही शोरूम कारोबारी प्रभात गर्ग घर से निकल पड़े। राष्ट्रपति की बेटी स्वाति की विनम्रता के कायल हुए प्रभात ने बताया कि लगा ही नहीं कि वे देश के प्रथम नागरिक के परिवार की सदस्य हैं। वह न सिर्फ कपड़े खरीद रही थीं, बल्कि  उस पर हुई कढ़ाई, कसीदाकारी व चिकन के काम के बारे में सवाल भी कर रही थीं। राष्ट्रपति की बेटी ने पूरे परिवार के लिए खरीदारी की। खासकर मां सविता कोविंद के लिए चिकन के कपड़े लिए। (शोरूम से बाहर निकलता राष्ट्रपति का परिवार।)
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एग्जीबिशन देखकर चिकन के बारे में जाना
स्वाति ने शोरूम में लगी एग्जीबिशन से चिकनकारी को बारीकी से समझा। प्रभात ने बताया कि उनके एग्जीबिशन सेंटर में मुर्रे, जाली, बखिया, टेप्ची, टप्पा व चिकन की अन्य शैलियों की जानकारियां हैं। राष्ट्रपति की बेटी हर शैली के बारे में सवाल करती रहीं।

उन्हें बताया कि इस हस्तशिल्प में 90 फीसदी से अधिक कारीगर महिलाएं हैं। उन्होंने कला के संरक्षण, इसके विकास में लखनऊ के योगदान की प्रशंसा की।

प्रभात ने यह भी बताया कि जाते वक्त स्वाति ने विजिटर्स रजिस्टर पर काम की गुणवत्ता और आधुनिक होती चिकनकारी को लेकर अपने भाव शब्दों में व्यक्त किए।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फ्लीट में शामिल राष्ट्रपति के परिवार की कार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समय के लिए इलाके का ट्रैफिक रोक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें