फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री से होगा यीशु का स्वागत, खरीदारी के लिए इन मार्केटों की ओर करें रूख

Wed, 19 Dec 2018 03:24 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
‘क्रिसमस’ पर प्रभु यीशु के स्वागत को लखनऊ सजने लगी है। एक तरफ जहां तमाम गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगे हैं, वहीं क्रिसमस ट्री, सेंटा ड्रेसेज, केक और गिफ्ट्स से बाजार सज गए हैं। इस बार एक से सात फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री लोगों को लुभा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
बाजारों में बच्चों के सबसे फेवरेट सांता क्लॉज के मास्क और उनकी लाल रंग की टोपियां भी हर साइज में मौजूद हैं। इसके अलावा घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे छोटे-बड़े बल्ब, स्टार, स्टिकर्स व झालरों की बिक्री भी तेज हो गई है। पाइन ट्री की सजावट के लिए भी सजावटी सामान छोटे से लेकर बड़े पैकेटों में उपलब्ध हैं, जिसमें कैंडल, बॉल्स व अन्य एसेसरीज शामिल हैं। मार्केट में सांता क्लॉज के मास्क दो वैराइटीज में उपलब्ध हैं। प्लास्टिक और रबर के मास्क विक्रेता इमरान ने बताया कि प्लास्टिक के मास्क कड़े होते हैं, वहीं रबर के मास्क बच्चों को नाजुक त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। प्लास्टिक के मास्क की 10 रुपये तथा रबर मास्क 50 रुपये से शुरू हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
खूब गूंजेंगी जिंगल बेल
क्रिसमस के लिए बेल भी कई वैराइटीज में मौजूद हैं। विभिन्न साइजों से लेकर यह बेल प्लास्टिक, मेटल और थर्माकोल पर भी शिमर और स्पार्कल की बेहद खूबसूरत सजावट के साथ मौजूद हैं। इनकी कीमत 40 रुपये से 600 रुपए तक है।

4 of 5
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
गिफ्ट के लिए हैंगिंग सांता सबसे अलग
गिफ्ट के लिए इस बार हैंगिंग सांता का क्रेेज दिख रहा है। बाजार की लगभग हर दुकान पर अलग-अलग डिजाइनों के सांता क्लॉज के हैंगिंग्स मौजूद हैं। इसमें कोई जिंगल बेल म्यूजिक के साथ रोटेट करता है तो किसी में खूबसूरत लाइटिंग हैं। इन हैंगिंग्स की कीमत 300 से शुरू होकर 600 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
मार्केट में कहां क्या
क्रिसमस के सामान की खरीदारी के लिए वैसे तो राजधानी के लगभग सभी गिफ्ट शॉप में सामान उपलब्ध है, लेकिन कुछ बाजारों में इसके लिए विशेष इंतजाम है। इंदिरानगर की भूतनाथ से लेकर गोमतीनगर की पत्रकारपुरम, अमीनाबाद बाजार और कपूरथला बाजार में लगभग सभी सामान उपलब्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें