फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की जयपुर में हुई नीलामी, लखनवी क्रिकेटर को विराट की टीम ने करोड़ों रुपये की राशि देकर खरीदा

Wed, 19 Dec 2018 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अक्शदीप - फोटो : डेमो
आईपीएल की मंगलवार को जयपुर में हुई नीलामी में लखनवी क्रिकेटर अक्शदीप नाथ की लॉटरी लग गई। बीते और वर्तमान रणजी सत्र में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले अक्शदीप को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने तीन करोड़ साठ लाख रुपये की भारी भरकम राशि देकर खरीदा। नीलामी मेें उनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था। पिछले सत्र में अक्शदीप नाथ को किंग्स इलेवन पंजाब ने एक करोड़ रुपए देकर खरीदा था। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्शदीप - फोटो : डेमो
बेहतर की उम्मीद थी, पर इतना तो नहीं सोचा था
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में अक्शदीप ने कहा कि मुझे बेहतर की उम्मीद तो थी, लेकिन तीन करोड़ 60 लाख रुपये के बारे में सोचा नहीं था। आईपीएल मेें विराट जैसे महानतम क्रिकेटर के साथ खेलने को मिलेगा, जानकर बहुत उत्साहित हूं। मेरा पहला लक्ष्य आईपीएल के अधिकतर मैचों में खेलना है, ताकि अपनी उपयोगिता साबित कर सकूं। उन्होंने कहा कि 20-20 क्रिकेट का फॉरमेट बहुत छोटा होता है और हर मौके को भुनाना अहम होता है। इस बार मेरी नजर ऐसे मौकों को भुनाने पर होगी, ताकि अपने खेल में और निखार ला सकूं। अक्शदीप ने कहा कि फिलहाल रणजी ट्रॉफी में यूपी की कप्तानी कर रहा हूं। यहां मुझे ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में कोशिश करनी होगी और इसके बाद आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके मुझे टी-20 फॉरमेट में खुद को स्थापित सकूं ताकि  टीम इंडिया में खेलने का मेरा सपना पूरा हो सके। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्शदीप - फोटो : डेमो
क्यूं बढ़ी यूपी के स्टार क्रिकेटर की बोली 
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का कहना है कि अक्शदीप को उसकी मेहनत का फल मिला है। वनडे हो या चार दिनी मुकाबला, हर मैच में उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मेरी मानें तो उन्हें इससे भी अधिक पैसा मिल सकता है। मैं अक्शदीप के लिए बहुत खुश हूं और चाहता हूं कि इस बार आईपीएल में वह धमाकेदार पारियां खेलकर लखनऊ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उन्होंने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब की बजाय आरसीबी टीम में जुड़ने से उन्हें काफी फायदा मिल सकता है और वे सीधे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, जो आरसीबी के भी कप्तान हैं, के साथ खेलकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। 

4 of 5
डेमो
विराट कोहली से जुड़ने से होगा फायदा 
आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स से खरीदे गए अक्शदीप को भविष्य में खासा फायदा मिल सकता है। धाकड़ बल्लेबाज होने के अतिरिक्त अक्शदीप एक बेहतरीन फील्डर हैं, जिससे वे विराट कोहली को आकर्षित कर सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान होने के कारण विराट की नजरें हमेशा तेज तर्रार खिलाड़ियों पर टिकी रहती हैं। ऐसे में वे भारतीय कप्तान का ध्यान खींचकर टीम में खेलने के सपने को साकार कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्शदीप - फोटो : डेमो
 इस रणजी सत्र मेें अक्शदीप का प्रदर्शन 
मैच खेले            रन बनाए            औसत            सर्वश्रेष्ठ            50            100
   7                     488                69.71            194               1                2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें