लखनऊ के डीएम राजशेखर फिल्म 'धूम' के अंदाज में अपने लाव लश्कर के साथ शहर के भ्रमण पर निकल पड़े। करबला के 72 शहीदों की याद में रविवार को शिया व सुन्नी समुदाय चेहल्लुम मनाएगा। जिसके लिए वह तैयारियों का जायजा लेने निकले थे।
विज्ञापन
PICS- 'धूम' के हीरो की तरह निकले लखनऊ के डीएम
2 of 6
उनके साथ पुलिस के जवान और एसएसपी भी रूट मार्च में साथ थे।
विज्ञापन
PICS- 'धूम' के हीरो की तरह निकले लखनऊ के डीएम
3 of 6
नाजिम साहब के इमामबाडे़ से शिया समुदाय चेहल्लुम का जुलूस निकालेगा। वहीं सुन्नी समुदाय शहर में अन्य करबला में शहीदों को पुरसा देगा।
PICS- 'धूम' के हीरो की तरह निकले लखनऊ के डीएम
4 of 6
जुलूस व करबला के आसपास चेहल्लुम के जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।
विज्ञापन
PICS- 'धूम' के हीरो की तरह निकले लखनऊ के डीएम
5 of 6
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत का गम में चेहल्लुम का सबसे बड़ा जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से करबला तालकटोरा तक निकाला जाएगा। रविवार दोपहर 12 बजे यहां एक मजलिस होगी जिसे मौलाना कल्बे जव्वाद संबोधित करेंगे। इसके बाद जुलूस निकाला जाएगा।
जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट से, अकबरी गेट, नक्खास होता हुआ बिल्लौचपुरा से होते हुए तालकटोरा पहुंचेगा। इस दौरान अंजुमनें नौहाख्वानी व मातम करते हुए इमामबाड़ा नाजिम साहब से करबला तालकटोरा तक जुलूस में शामिल रहेंगी। उधर, सुन्नी समुदाय का जमावड़ा बादशाहनगर व डालीगंज में होगा यहां शहर भर से जुलूस यहां आएंगे और अकीदतमंद फातियाख्वानी कर करबला में ताजिया दफन करेंगे।