अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर 500 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। आगामी पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के साथ ही अयोध्या की धरती पर इतिहास लिखा जाएगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर देशभर में उल्लास का वातावरण है। अयोध्या नगरी को दीपकों से दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां चल रही हैं। भूमि पूजन के बाद से ही यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। आगे तस्वीरों में देखिए अयोध्या में कैसी चल रही है भूमि पूजन की तैयारी-
विज्ञापन
2 of 7
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन से पहले अयोध्या के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या बाईपास पर राम की गाथा का चित्रण किया जाएगा, ताकि बाईपास से गुजरते ही राम जन्मभूमि का एहसास हो जाए। सौंदर्यीकरण के लिए भगवान श्रीराम के जीवन वृत्तांत का दीवारों पर चित्रण, लैंडस्कैपिंग, हरे-भरे पौधे और वृक्ष, साथ ही साथ फव्वारे और रंग बिरंगी रोशनी की जा रही है। अगले साल मार्च-अप्रैल तक अयोध्या बाईपास का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
जब रामलला का ताला खुला था तो आठ दिन तक न सिर्फ अयोध्या में बल्कि देश-विदेश में भी दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था। अब वही इतिहास अयोध्यावासी एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। इस बार श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर प्रशासन की ओर से घोषित चार व पांच अगस्त को दीपोत्सव के बाद भी यहां के लोग एक सप्ताह तक घर-घर दीप जलाने का संकल्प ले रहे हैं।
4 of 7
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
भूमिपूजन के समय मथुरा की केसरिया पताकाएं राम जन्मभूमि पर लहराएंगी। सूरत से कपड़ा मंगाकर मथुरा में कई स्थानों पर हजारों पताकाएं तैयार की गई हैं। थोक विक्रेता पताकाओं को अयोध्या, चित्रकूट, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन आदि शहरों में भेज रहे हैं। पताकाओं की बिक्री में कई गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में तीन अगस्त से ही उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा, इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। वहीं आम लोग भी अपने घरों के बाहर दिए जलाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
पांच अगस्त को भूमि पूजन के दिन रामलला हरे रंग के नवरत्न जड़ित वस्त्र पहनेंगे। रामलला को अभी भी हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। भूमि पूजन के दिन भगवान राम के अलावा तीनों भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न और साथ-साथ हनुमानजी को भी नई पोशाक पहनाई जाएगी।
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज
- फोटो : अमर उजाला
पूरे नगर का रंगरोगन किया जा रहा है और भूमि पूजन के दिन रामलला को भोग लगाने के लिए अयोध्या की मणिरामदास छावनी में एक लाख 11 हजार लड्डुओं को तैयार किया जा रहा है। इन्हें स्टील के डिब्बों में पैक किया जाएगा और अयोध्या व अन्य तीर्थ क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा।