कोरोना के प्रकोप के बीच जिंदगी पटरी पर लाने की जद्दोजहद जारी है। अनलॉक-3 में राहत के बाद पांच महीने से बंद फिटनेस इंडस्ट्री खोलने का दिन आ ही गया। बुधवार पांच अगस्त से जिम खोलने का आदेश आने के बाद से सेंटरों पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, कुछ एक-दो दिन तो कई जिम संचालकों ने हफ्ते-दस दिन और इंतजार करने का फैसला किया है। जिन्होंने छह फीट की दूरी के फॉमूले के साथ जिम खोलने का फैसला लिया, वे मंगलवार देर रात तक इंतजामों में जुटे रहे।
विज्ञापन
2 of 6
सुजीत कुमार झा
- फोटो : amar ujala
इनडोर-आउटडोर ट्रेनिंग दोनों होगी
पेपर मिल स्थित फिटवन सेंटर के सुजीत कुमार झा बताते हैं कि हमने फिटनेस एट सिक्स फीट के फॉर्मूले पर तैयारी की है। इसमें इनडोर के साथ आउटडोर यानी लॉन में ट्रेनिंग की व्यवस्था है। एक बैच इनडोर कर बाहर जाएगा, तब तक अंदर की जगह को सैनिटाइज कर दूसरे बैच के लिए तैयार किया जाएगा। रिकॉर्ड मेंटेन करना, थर्मल स्कैनिंग के साथ फिजिकली फिट क्लाइंट को ही एंट्री देंगे। दूरी बनाए रखने को प्लास्टिक के कोन्स का इस्तेमाल किया है। पट्टियां या मार्कर का इस्तेमाल कसरत करते समय उतना उपयुक्त नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 6
फराज जावेद अलवी
- फोटो : amar ujala
अपना पानी, तौलिया व सैनिटाइजर लाना होगा
राणा प्रताप मार्ग स्थित ओलिव फिटनेस सेंटर संचालक फराज जावेद अलवी कहते हैं कि स्लॉट तय कर दिए गए हैं। पहले क्लाइंट पर निर्भर करता था कि वे जब चाहे आ जाएं, लेकिन अब हर किसी का समय तय होगा, ताकि भीड़ न बढ़े। वहीं, जूते के साथ हर किसी को अपना पानी, तौलिया और सैनिटाइजर लाना होगा। हालांकि, सैनिटाइजर हर सेट के आगे होगा।
4 of 6
चेतन मलहान
- फोटो : amar ujala
फिटनेस इंडस्ट्री को उबरने में वक्त लगेगा
इंदिरानगर स्थित क्लब आईफिट के पार्टनर चेतन मलहन कहते हैं कि शहर में करीब 500 फिटनेस सेंटर हैं। इस साल तो इंडस्ट्री उबरने से रही। हम खुद अभी सेंटर नहीं खोल रहे हैं। कम से कम दस दिन इंतजार करेंगे। सैनिटाइजेशन का इंतजाम कैसे होगा, यह देखने के बाद ही कुछ तय करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सिमरन साहनी
- फोटो : amar ujala
अभी दस दिन करेंगे इंतजार
मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित हेल्थ जोन की संचालिका सिमरन साहनी कहती हैं कि लोगों के मन में कोविड को लेकर अभी डर है। हम क्लाइंट से बात करेंगे और जब वे तैयार हो जाएंगे तब सेंटर खोलेंगे। हम दस दिन का समय लेकर ही खोलेंगे।
एक बैच में अब 25 लोग ही होंगे शामिल
राजाजीपुरम स्थित ओलंपिया जिम के प्रोपराइटर नागेश राज ओलंपिया कहते हैं कि ग्लव्स, मास्क और सैनिटाइजर हर क्लाइंट व स्टाफ के लिए जरूरी होगा। हमारे पास जगह ज्यादा है, इसलिए हमने एक-एक स्टेशन का गैप दे दिया है। इसके अलावा पहले 50 लोग एक बैच में थे, अब 25 ही होंगे।