छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान यूपी का एक श्रमिक आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। तस्वीरों सहित देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा और बोला मफलर से लगा लूंगा फांसी
2 of 7
भुखमरी के कगार पर पहुंचे एक श्रमिक ने गुरुवार को बाराबंकी की सूत मिल की टंकी पर चढ़ कर जान देने का प्रयास किया। उसे छह महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा और बोला मफलर से लगा लूंगा फांसी
3 of 7
कोई रास्ता न सूझने पर पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह करीब दो घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा। टंकी पर ही मजदूर ने गले में मफलर का फंदा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया।
टंकी पर चढ़ा और बोला मफलर से लगा लूंगा फांसी
4 of 7
इसके बाद पहुंचे नायब तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मजदूर नीचे उतरा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान यहां पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा और बोला मफलर से लगा लूंगा फांसी
5 of 7
शहर कोतवाली इलाके में जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित सूत मिल में काम करने वाले देवेंद्र मोहन मिश्रा(42) को करीब छह माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा और बोला मफलर से लगा लूंगा फांसी
6 of 7
घर में जहां खाने के लाले हैं, वहीं फीस न जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। अफसरों के यहां दौड़भाग के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मजदूर देवेंद्र मोहन सूत मिल में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।
पानी की टंकी पर उसने नीचे खड़े लोगों से कहा कि किसी पानी की टंकी पर चढ़ा और उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह टंकी के ऊपर ही मफलर से फांसी लगाकर जान दे देगा।