उत्तर प्रदेश सरकार से मिलने वाले सहयोग और प्रोत्साहन के कारण प्रदेश में शूटिंग के लिए सितारे आते रहते हैं। ऐसे में कम ही होता है कि वो शहर का भ्रमण न करें और लजीज व्यंजनों का स्वाद न चखें।
बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा चोपड़ा भी एक शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ में हैं। इस दौरान वह शहर में भ्रमण कर रही हैं और लखनऊ को जानने की कोशिश कर रही हैं।