फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कौशल किशोर ने कहा, अंकिता मेरी बहू नहीं, बेटे को परिवार और संपत्ति से किया बेदखल

Tue, 16 Mar 2021 01:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि अंकिता उनकी बहू नहीं है। मैंने आयुष को परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। जहां तक आयुष की शादी की बात है तो वह किसी भी दशा में मान्य ही नहीं है। आयुष अभी 20 साल का है। वह 27 मार्च 2021 को 21 साल का होगा। इससे पहले उसकी शादी कानून रूप से वैध ही नहीं है। अंकिता ने उससे ब्लैकमेल कर शादी की थी। सांसद ने कहा कि आयुष को रेल ट्रैक पर लिटाकर उसने कॉल कराई। इसके बाद शादी के लिए दबाव बनाया तो हमने मना कर दिया था। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए कहा कि जहां चाहो जैसे चाहो रहो। इसके बाद भी उसने अंकिता से शादी करने की बात उनसे नहीं बताई थी। मैंने आयुष को बेदखल कर दिया है। इसकी कानूनी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। मालूम हो कि खुद पर जानलेवा हमला कराने के मामले में सांसद का बेटा आयुष रविवार को बयान दर्ज कराने मड़ियांव थाने पहुंचा था। रविवार रात अंकिता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल कर खुदकुशी की धमकी देकर देर रात डेढ़ बजे सांसद के घर के पास पहुंचकर कलाई की नस काट ली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन

किसी को फंसाने की बात गलत

2 of 6
अंकिता, आयुष किशोर व कौशल किशोर। - फोटो : amar ujala
सांसद ने कहा कि आयुष पर आरोप है कि उसने किसी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवा ली है। यह बात गलत है। अगर उसे फंसाना होता तो उसी दिन तहरीर दे दी होती या किसी पर आरोप लगाया होता। पुलिस की पूछताछ के दौरान मैं भी मौजूद था। आयुष ने सिर्फ इतना कहा कि सीसीटीवी कैमरे आसपास लगे हैं। उससे हमला करने वाले की पहचान हो सकती है। उसने कभी नहीं कहा कि उस पर किसने हमला कराया। पुलिस ने पड़ताल के बाद अंकिता के भाई आदर्श को गिरफ्तार किया। आदर्श ने पुलिस को गुमराह किया, इसके बाद पुलिस ने आयुष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात वाली रात को मैंने उससे कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने हमलावर के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

आयुष को नशे में रखती थी अंकिता

3 of 6
थाने पहुंची सांसद कौशल किशोर की बहू। - फोटो : amar ujala
सांसद का आरोप है कि आयुष को अपने वश में करने के लिए अंकिता खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर देती थी। वह अक्सर नशे में रहता था। वारदात वाली रात को जब हम लोग पहुंचे तो वह नशे में था। उससे पूछताछ कि तुमने शराब पी है या नशा किया है। आयुष ने कहा कि पता ही नहीं कि क्या हुआ। होटल से खाना मंगाया था, लेकिन खाया नहीं। अंकिता ने खिचड़ी बनाई थी, वही खाई। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं चला।

रची जा रही है साजिश

4 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सांसद का आरोप है कि अंकिता को किसी साजिश के तहत उनके परिवार के पीछे लगाया गया है। अंकिता के पिता संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। उसने घर वालों को बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है। आयुष ने उससे कई बार कहा कि तुम पढ़ाई नहीं करती हो। इस पर अंकिता भड़क जाती थी। मेरी व मेरे परिवार की राजनैतिक व सामाजिक छवि को खराब करने की साजिश के तहत अंकिता को मोहरा बनाया गया है। अंकित रविवार रात जब काकोरी पहुंची तो वहां उसके साथ दो लड़के थे। उन युवकों ने उनके दूसरे घर के पास विवाद भी किया। जब वहां मौजूद लोगों ने वीडियो व फोटो बनानी शुरू की तो वहां से भाग गए।
विज्ञापन

मैं कहां तक और किससे किससे लडूं

5 of 6
सांसद कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
अंकिता ने वीडियो में सोते हुए अपना दर्द बयां किया कि आयुष इतने दिन से गायब हैं। मैं आपकी पत्नी हूं। मुझसे बात करने की कोशिश नहीं। मैं किराये के मकान में रह रही हूं। मुझे दिक्कत हो रही है, मैं थाने जा रही हूं। मैं आज कोर्ट जाऊंगी देखती हूं वहां मेरी बात सुनी जाएगी कि नहीं। आयुष ने मुझे धमकी दी कि मेरे घरवाले उसे मार देंगे। मेरे फोन में ये रिकॉर्डिंग सेव है। वे सत्ताधारी दल के नेता हैं। मेरी सुनवाई नहीं हो रही हैं। मैं थक चुकी हूं। मैंने सीएम से भी अपील की थी। लेकिन मेरी कही सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने नहीं आया आयुष

6 of 6
थाने पहुंचा आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala
एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, सोमवार को आयुष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसने सूचना भेजी कि तबियत खराब है। पुलिस ने सख्ती से कहा कि मंगलवार को बयान दर्ज कराने आ जाए। एसीपी के मुताबिक, अंकिता द्वारा खुदकुशी के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई मड़ियांव थाने में नहीं की गई है। काकोरी पुलिस ने भी ऐसी कोई सूचना नहीं दी है। अंकिता के ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें