लखनऊ के हुसैनाबाद पवाजा में उपद्रवियों को जब पुलिस चिह्नित कर घरों में दबिश देकर गिरफ्तार कर रही थी। तो उस वक्त महिलाएं उनके ढाल के रुप में सामने आकर खड़ी हो गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा खोला तो पुलिस के सामने खड़ी होकर अभद्रता का आरोप लगाने लगी। लेकिन पुलिस की सख्ती केआगे एक न चली। एक-एक कर एक दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने दबोच लिया।