फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर नम हुई हर किसी की आंख, देखें तस्वीरें...

Sun, 22 Oct 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों को सौगात देने की घोषणा की है। शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों की आंखे उनकी याद में भर आईं।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रमुख रूप से छह मृतक के परिजनों के साथ ग्रुप फोटो भी कराई। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों की पत्नियों को 25 हजार रुपये और एक शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
इसमें शहीद राजकुमार की पत्नी सुनीता देवी, सतीश चंद्र की पत्नी बबिता, रविकुमार रावत की पत्नी हितेश शर्मा, शहीद विजय कुमार की पत्नी गुड्डी, शहीद राकेश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा और शहीद सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश की पत्नी चंद्रा को सम्मानित किया गया।

4 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
चित्रकूट में जंगल में बबुली गैंग के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जय प्रकाश सिंह के पिता श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
मेरे बेटे ने सीने पर गोली खाई। पीठ पर गोली खाने के बाद जिंदा भी आ जाता तो यह बाप अपनी मौत से पहले ही मर जाता है। मेरे बेटे दुश्मनों का डट कर सामना किया और अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस स्मृति दिवस
मुख्यमंत्री जब शहीदों की पत्नियों को सम्मानित कर रहे थे उसी समय में शहीद राज कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने झुक कर मुख्यमंत्री के पैर छुए और उन्हें अपनी समस्याओं की अप्लीकेशन थमा दी। मुख्यमंत्री ने सुनीता को भरोसा दिलाया कि उसकी जो भी समस्याएं हैं उसे दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें