बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या के बाद मचे उपद्रव के बाद अब जिले में शांति बनी हुई है। मंगलवार को हिंसा व बवाल की कोई घटना नहीं हुई है। हालांकि, महाराजगंज व महसी सहित कई इलाकों में लोगों में दहशत है। जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जो कि महसी से लेकर भारत नेपाल सीमा तक नजर रख रही है। एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप ने एसडीएम अश्वनी पांडे, सीओ प्रद्युम्न सिंह समेत आला अफसरों के साथ भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया।
वहीं, शांति के बीच मुस्लिम समुदाय ने शहर स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर इबादत की और भाईचारे व अमन-चैन की दुआ मांगी। यह वो दरगाह है जहां पर जहां धर्मों की बेड़ियां तोड़ हिन्दू मुस्लिम एक साथ जियारत करते हैं।