फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

विज्ञापन
1 of 7
 मोहनलालगंज में बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने पर मानवाधिकार आयोग को की गई  शिकायत पर तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने सिसेंडी के त्रिदेव ईंट भट्टा के कारखाने में छापेमारी की।
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

2 of 7
बंधक बनाए गए बच्चों महिलाओं और पुरुष समेत दो दर्जन से भी अधिक मजदूरों को टीम ने वहां से मुक्त कराया। जिस भट्टे पर छापेमारी की गई है, वह राजधानी के सरोजनीनगर विधानसभा सीट के सपा के पूर्व विधायक का भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

3 of 7
इस दौरान भट्ठे पर की गई छापेमारी को लेकर अधिकारियों से सिफारिशों का तांता लगा रहा। टीम ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

4 of 7
इन परिवारों को करीब एक महीने पहले संभल से लाया गया था। उन्हें अच्छी तनख्वाह, खाने और रहने का लालच देकर सिंसेडी के त्रिदेव भट्ठे लाया गया।
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

5 of 7
भट्ठे में इन लोगों को प्रताड़ित दिया गया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें पेट भर खाना नहीं दिया जाता था ताकि ये यहां से भाग न सकें। इन लोगों को पैसे भी नहीं दिए जाते थे।
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

6 of 7
मुक्त करवाए गए लोगों में महिला शरबती की हालत काफी गंभीर है। उसके पत‌ि सत्यापल ने बताया कि अगर यहां कोई बीमार पड़ जाता है तो उसका न इलाज करवाया जाता है न पैसे दिए जाते हैं। अगर किसी की तबीयत खराब है तो उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठे में बंधक बनाकर रखे परिवार मुक्त, सुनाई आपबीती

7 of 7
प्रताड़ना झेल रहे लोगों में से कुछ मजदूर कल एसडीएम के पास पहुंचे और शिकायत की। शनिवार को पुलिस के साथ एसडीएम ने छापा मारा तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें