फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

विज्ञापन
1 of 9
डीआईजी और एसएसपी के नेतृत्व में राजधानी पुलिस सोमवार को सड़कों पर निकल पड़ी। किसकी है तलाश, क्या है मामला...देखें।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

2 of 9
चेन लूट और वाहन चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से जूझ रही राजधानी पुलिस का सारा अमला सोमवार तड़के सड़क पर निकल आया। डीआईजी डीके चौधरी और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में हर थाना क्षेत्र के संवेदनशील पॉइंट्स की बैरीकेडिंग कर दी गई।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

3 of 9
दो घंटे तक वाहनों की चेकिंग हुई। चेन लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मारे गए, पर एक भी बदमाश हाथ नहीं आया। इस दौरान 125 वाहनों के चालान किए गए। जबकि छह वाहन सीज कर दिए गए।

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

4 of 9
डीआईजी चौधरी ने बताया कि ट्रांसगोमती क्षेत्र में वाहन चोरी और चोरी की वारदातों की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ज्यादातर घटनाएं तड़के तीन से चार बजे के आसपास हुई हैं। यही वजह थी कि चार बजे के आसपास पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

5 of 9
रविवार रात ही सारे थानेदारों के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को सुबह चार बजे से छह बजे तक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए थे। डीआईजी ने मुंशी पुलिया, पॉलीटेक्निक चौराहा, गोमतीनगर, विभूतिखंड में पुलिस की कार्रवाई देखी।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

6 of 9
एसएसपी ने महानगर, अलीगंज, गोमतीनगर से पीजीआई सहित कई जगह का निरीक्षण किया। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाके के संवेदनशील प्वाइंट्स चिह्नित कर वहां बैरीकेडिंग कर दी। कुल 2576 वाहन चेक करने के साथ ही 3193 लोगों की छानबीन की। इस सबकी वीडियोग्राफी भी हुई। हालांकि, अभियान के दौरान पुलिस को एक भी बदमाश नहीं मिला।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

7 of 9
जानकीपुरम और काकोरी में हत्या डकैती के अलावा गुडंबा में डकैती ने राजधानी की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जानकीपुरम के योगीजीपुरम में तो दहशतजदा लोगों ने महापंचायत करके पुलिस पर सवाल उठाए। लोग खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए रात भर पहरा देने लगे। यह कवायद एक तरीके से पुलिस की सक्रियता दिखाने के लिए की गई।

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

8 of 9
डीआईजी ने बताया कि यह अभियान मॉर्निंग वॉकर्स को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए भी था। गोमतीनगर, हजरतगंज, आशियाना, विभूतिखंड के सभी बड़े पार्कों के आसपास पुलिस की मौजूदगी देखकर मॉर्निंग वॉकर्स के भीतर आत्मविश्वास आया।
विज्ञापन

किसकी तलाश में राजधानी की सड़कों पर उतरी इतनी पुलिस!

9 of 9
मालूम हो कि ट्रांसगोमती में ताबड़तोड़ अपराध के बाद कप्तान खुद यहां के थाना की पुलिसिंग चेक करने बाइक से निकले थे। वायरलेस सेट पर पहले ही संदिग्ध बाइक पर दो बदमाशों के घूमने की सूचना दे दी गई थी। फिर भी कहीं चेकिंग नहीं की गई। कप्तान पुलिसकर्मियों के सामने से ही निकल गए और किसी ने देखा तक नहीं। गोमतीनगर पुलिस ने उन्हें पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें