जहां होती हैं सबसे ज्यादा वारदातें, वहीं जाकर सो गए पुलिस वाले, तस्वीरें
Sun, 31 Jul 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
ये है लखनऊ पुलिस। वजीरगंज के संवेदनशील इलाके में मॉडर्न कंट्रोल रूम की पावर-14 के पुलिसकर्मी चैन की नींद ले रहे हैं।
जबकि यहीं से थोड़ी दूर पर कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं आम हैं। चेन व पर्स लूट भी खूब होती है।
पर ये सब इनकी नींद में खलल नहीं डालते। शायद इनके लिए आराम बड़ी चीज है।
इससे पहले भी पावर के पुलिसकर्मी गाड़ी में ताश के पत्ते खेलते पाए गए थे, जिन्हें एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
...लेकिन इन्हें कोई मैसेज नहीं मिला और ये वहीं कर रहे हैं जो कि इन्हें करना था।