बेटियों की जागरुकता व सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बेटियों ने डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय से सुरक्षा व जागरुकता को लेकर सवाल पूछे और साथ ही ये भी कहा कि आखिर बच्चे तो मां-बाप से ही सीखते हैं। इसलिए जरूरी है कि उनके लिए पुलिस की पाठशाला लगाई जाए। लखनऊ के गोमती नगर के मॉडर्न एकेडमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बेटियों ने अपने मन की बात बेबाक अंदाज में कही और समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव पर चर्चा की।
वहीं, डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने भी बेटियों के हर सवाल का जवाब दिया और उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने व सजग रहने की सलाह दी।