शाम के चार बजते ही चौराहों पर हर तरफ वर्दीधारी। पुलिस ही नहीं पीएसी का भी घेरा। रास्ते से जो गुजरा उसे रोका। चेकिंग की। शराब की दुकानों, संदिग्ध स्थानों पर छापामारी। लोग अचकचाए...।
Trending Videos
विज्ञापन
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
2 of 10
कुछ हो गया क्या? जवाब आया जी नहीं, यह पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट है। ऑपरेशन के लिए रविवार शाम थाने में मुंशी और संतरी को छोड़ सारे पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे। शहर ही नहीं गांव के चौराहों पर भी। घेराबंदी हुई तो पुलिस की सक्रियता दिखी, अपराधी पकड़ में आए तो वहीं फर्राटे से बाइक दौड़ाकर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले भी।
विज्ञापन
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
3 of 10
एसएसपी यशस्वी यादव ने सभी थाना क्षेत्रों में रविवार शाम चार से छह बजे तक ऑपरेशन ऑल आउट चलाने के आदेश दिए थे।
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
4 of 10
इसके चलते थानों पर मुंशी और संतरी के अलावा सभी पुलिसकर्मियों को चिह्नित स्थानों पर घेरा बनाकर चेकिंग के साथ शराब की दुकानों, ढाबा, होटल व अन्य स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ करनी थी।
विज्ञापन
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
5 of 10
इंस्पेक्टर और एसओ ही नहीं सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक भी पुलिस व पीएसी की टीम लेकर चौराहों पर घेराबंदी करके चेकिंग में जुट गए।
विज्ञापन
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
6 of 10
शॉपिंग करने व अन्य काम से निकले लोग चौराहों पर पुलिस-पीएसी की इतनी सक्रियता और घेराबंदी देखकर चौंके। हर कोई यही अंदेशा जताता कि कोई बड़ी वारदात हो गई या फिर पुलिस को ऐसा कोई इनपुट मिला है।
विज्ञापन
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
7 of 10
दो घंटे के अभियान में पुलिस ने जिले में 12,827 लोगों की चेकिंग की। 135 को पुलिस एक्ट की दफा-34 के तहत बंदी बनाया। तेज रफ्तार व बगैर हेलमेट वाले 1556 लोगों की गाड़ियों का चालान किया।
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
8 of 10
64 वाहन सीज करने के साथ 69,450 रुपये पेनाल्टी वसूली। इस तरह अभियान में इनामी व वारंटियों को मिलाकर 159 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए।
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
9 of 10
सरोजनीनगर पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान ढाई हजार रुपये के इनामी बदमाश विष्णु सोनी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया।
सुपर कॉप बनी यूपी पुलिस, दो घंटे में 135 गिरफ्तार!
10 of 10
निगोहां क्षेत्र में डकैती में फरार विष्णु के कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ। वहीं ठाकुरंगज व चौक पुलिस ने कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट वाले एक-एक अपराधी को बंदी बनाया।