फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

Mon, 23 Feb 2015 01:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में रविवार को उगाही कर रहे पुलिस कर्मियों ने रुपये देने से इन्कार पर डाले के चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। सरेराह पुलिस कर्मियों की गुंडई देख भीड़ भड़क उठी। सिपाहियों से कहासुनी के साथ ही पुलिस बूथ में भी तोड़फोड़ की गई। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही डाले के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

2 of 8
पुलिस और नागरिकों के बीच हुए बवाल के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

3 of 8
ठाकुरगंज के बालागंज निवासी मसूद उर्फ गुड्डू ने बताया कि जैदी हसन के साथ बाराबंकी से डाले में तख्त लादकर आ रहा था। कन्वेंशन सेंटर के सामने छत्तेवाले पुल के पास ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड वीरपाल ने रोक कर गाड़ी के कागज मांगे। आरोप लगाया कि सभी दस्तावेज होने के बावजूद होमगार्ड पांच हजार रुपये मांगने लगा। (जमीन पर पड़ा पिटाई से घायल चालक।)

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

4 of 8
इन्कार करने पर दस्तावेज ले जाकर पुलिस बूथ में दरोगा विनोद सिंह को दे दिया। गुड्डू और जैदी भी पीछे से पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद सिपाही राजेश व रणविजय भी घूस मांगने लगे। (घायल पड़े चालक के पास मौजूद लोग)

विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

5 of 8
काफी देर बहस के बावजूद रुपये न मिलने पर ओवरलोडिंग में चालान काटने के साथ डीएल और गाड़ी की आरसी रख ली। विरोध करने पर सिपाहियों ने मसूद को पीटना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए मसूद और जैदी ने अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

6 of 8
कुछ ही देर में कई लोग पहुंच गए और कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों से हाथापाई होने लगी। बात बढ़ने पर पुलिस कर्मियों को पीटने के साथ बूथ में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीचबचाव कराने पहुंचे दरोगा विनोद से भी हाथापाई की गई। पुलिस पर हमले की सूचना फैलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

7 of 8
घिरने पर हमलावर भाग निकले, जबकि मसूद और जैदी को दबोचकर पुलिस ने जमकर पीटा। सड़क पर बवाल के चलते जाम लगा रहा। मौके पर सीओ ट्रैफिक सर्वेश मिश्रा और सीओ कैसरबाग राजेश श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और स्थित संभाली।
विज्ञापन

वसूली कर रहे पुलिसवालों ने चालक को धुना, बवाल!

8 of 8
मारपीट में घायल होमगार्ड व सिपाहियों के साथ ही दोनों आरोपियों को चौक कोतवाली लाया गया। थाना प्रभारी चौक के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। (इसी डाले के चालक से मांगी गई थी रिश्वत।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें