फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को घंटों छकाता रहा अपराधी, ध्ारा गया, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
अपराधी किस कदर बेखौफ हो चले हैं इसकी बानगी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर सी में देखने को मिली। हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौरसिया को पकड़ने के लिए दो थानों की पुलिस और स्पेशल एक्शन टीम पहुंची तो उसने पुलिस पर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन

पुलिस को घंटों छकाता रहा अपराधी, ध्‍ारा गया, तस्वीरें

2 of 5
इंदिरानगर में सी-2338 निवासी दुर्गेश पर शहर के अलग-अलग थानों में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार रात पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने उसका घर घेर लिया। पुलिस कर्मियों को देखते ही दुर्गेश ने छत से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को घंटों छकाता रहा अपराधी, ध्‍ारा गया, तस्वीरें

3 of 5
पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की सीढ़ी से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। खुद एसओ गाजीपुर देवेंद्र दुबे समेत सभी पुलिस कर्मी उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन दुर्गेश का पता नहीं लगा।

पुलिस को घंटों छकाता रहा अपराधी, ध्‍ारा गया, तस्वीरें

4 of 5
दुर्गेश का पता नहीं चलने पर पुलिस ने उस रास्ते की तलाश शुरू की, जहां से दुर्गेश के भागने की संभावना थी। यह रास्ता भी पुलिस को नहीं मिला। सभी पुलिस कर्मी उसके बेडरूम में आलमारी खंगालने में जुटे थे तभी एक सिपाही का डंडा फर्श पर लगे ढक्कन से टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घंटों छकाता रहा अपराधी, ध्‍ारा गया, तस्वीरें

5 of 5
ढक्कन के ऊपर कारपेट हटाया तो उन्हें वह तहखाना दिखा, जिसमें दुर्गेश छुपकर बैठा हुआ था। दुर्गेश को पकड़ने के लिए पुलिस पहले भी कई बार उसके घर पर छापा मार चुकी है। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश इसी तहखाने में छुप जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें