जिस त्यौहार का भाई और बहन को बेसब्री से इंतजार होता है, वह अब आ ही गया। 26 अगस्त रविवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर इस बार शाम 4:16 बजे तक शुभ मुहूर्त है। मुहूर्त के साथ ही राखी बांधते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें कि किस दिशा में भाई को बैठाकर राखी बांधी जानी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : डेमो
लखनऊ निवासी आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि शनिवार 25 अगस्त को दोपहर 2:25 बजे के बाद से श्रावण पूर्णिमा का मान लग जाएगा, जो कि अगले दिन 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगा। भद्रा 25 अगस्त की रात 3 बजे खत्म हो जाएगी। इसके चलते 26 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा का मान मिलने के चलते उसी दिन रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर रहेगा। इस बार भद्रा बहनों को परेशान नहीं करेगी, लेकिन शाम को प्रथमा का मान लगने से पहले राखी बंधवाना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
आचार्य प्रदीप कहते हैं कि रक्षा बंधन बांधते समय दिशा का विशेष रूप से ख्याल रखें। भाई का मुख हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही हो। जबकि बहन का मुख पूरब या उत्तर दिशा में होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर न तो बाई का मुख होना चाहिए और न ही बहन का।आचार्य जी कहते हैं कि भाई को आसन पर ही बैठाएं। आसन ऊनी हो तो ज्यादा बेहतर है। पीढ़े के ऊपर ऊन का बना आसन बिछाकर भी भाई को बैठाएं और फिर उन्हें रक्षा सूत्र बांधें।
4 of 6
डेमो
इस दौरान बहन द्वारा भाई के लिए कामना करना भी लाजमी है। ऐसे में बहनें या तो मंत्र बोल लें या फिर हिंदी में ही उसके अर्थ को मन ही मन दोहराएं। राखी बांधते समय ये मंत्र कहें- येन बद्धो बली राजा दानवेन्र्दो महाबल: तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
या फिर हिंदी में इसका अर्थ कहें-
जिस प्रकार से दानवेंद्र महाबलि राजा बलि को बांधा गया उसी प्रकार से मैं आपको इस रक्षा सूत्र में बांध रही हूं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : डेमो
बाजार में बढ़ी चहल-पहल
बाजारों में रक्षाबंधन की काफी चहल-पहल दिखने लगी है। महिलाएं अपने भाइयों की पसंद की राखी खरीदते हुए दिखाई दे रही हैं। छोटी बच्चियों में भी अपने भाई के लिए राखी खरीदने का काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। बाजार में 4-5 रुपये से लेकर 1000 से भी अधिक दामों की राखियां उपलब्ध हैं। यहियागंज के थोक कारोबारियों के मुताबिक, राखी पर इस बार कार्टून कैरेक्टर राखियों के अलावा स्टोन और मेटल राखियों की उठान तेजी से हो रही है। बच्चों के लिए फिल्मी कलाकारों वाली राखियां भी बाजार में हैं।
भाई को राशि के अनुसार बांधे राखी
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भाईयों को उनकी राशि के हिसाब से राखी बांधी जाए, तो शुभकारक रहेगा।
मेष-- लाल, गुलाबी या पीले रंग की। वृष-- श्वेत, नीली, रेशमी-चमकीली रंग की। मिथुन--हरी, नीली, गुलाबी रंग की। कर्क--श्वेत, पीली, चमकीली-रेशमी राखी। सिंह--लाल, गुलाबी या पीेल रंग की। कन्या-- श्वेत, हरी, गुलाबी। तुला-- श्वेत, नीली-चमकीली। वृश्चिक-- लाल, गुलाबी या पीेल रंग की। धनु-- पीली, लाल या गुलाबी रंग की। मकर-- नीली, चमकीली-श्वेत रंग की। कुंभ-- श्वेत-नीले रंग की। मीन-- पीली या गुलाबी।