भाई तक पहुंचने में अगर किसी तरह की परेशानी आ रही है तो अब इस चिंता को छोड़िए। आपकी समस्या का समाधान किया है यूपी परिवहन निगम ने। दिल्ली, गोरखपुर, आगरा या फिर राज्य के किसी अन्य हिस्से में रहने वाले भाई तक पहुंचने के लिए आपको पैसे भी नहीं देने हैं। जरूरत है तो बस आपको अपनी घड़ी की सुइयों पर नजर रखने की।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 25 अगस्त की आधी रात से 24 घंटे तक मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। यह सुविधा रोडवेज की साधारण सेवा, जनरथ, शताब्दी एवं वॉल्वो बसों में उपलब्ध है। इसके लिए महिलाओं को 25 अगस्त की रात 12 बजे के बाद और 26 अगस्त को रात 12 बजे से पहले बस में सवार होकर यात्रा के लिए टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
ऐसे में बहनें कुछ घंटे की ही बस यात्रा कर अपने भाइयों तक पहुंच सकती हैं। वह भी सामान्य से लेकर लग्जरी बसों में। 25 अगस्त की रात 12 के बाद बस में सवार होकर भाई तक पहुंचिए। इसके बाद भाई को राखी बांधने के साथ ही पूरा दिन आप उनके साथ गुजार सकती हैं।
4 of 5
राखी
फिर घड़ी की सुइयों पर ध्यान देते हुए 26 अगस्त की रात 12 बजे से पहले बस में सवार हो जाइए और फ्री में ही अपने घर वापस आ जाइए।
यही नहीं, रक्षाबंधन पर पूरे लखनऊ में सिटी बसों में भी महिलाओं मुफ्त में सफर कर सकती हैं। तो अब देर किस बात की, फटाफट अपना सामान पैक कीजिए और हां राखी रखना न भूलिएगा।