बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण लगभग बेकाबू हो चुका है। ऊपर से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने और मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि, अभी भी प्रशासन सामुदायिक संक्रमण से इंकार कर रहा है।
शुक्रवार को सिर्फ यूपी में 2712 नए संक्रमित मिले। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी संक्रमित हो गए वह लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। (पॉलिटेक्निक चौराहे का एक दृश्य।)