फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजने सुबह से शाम तक उमड़ते रहे भक्त, तस्वीरें

Mon, 19 Oct 2020 04:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर में मां के दर्शन को पहुंचे भक्त, चौक संतोषी माता का दरबार फूलों से सजाया - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के दूसरे दिन लखनऊ  के देवी मंदिरों में माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजने श्रद्धालु सुबह से शाम तक उमड़ते रहे। पुराने लखनऊ के मंदिरों में भोर में कपाट खुले तो कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी और मां की पूजा-अर्चना की।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पं. मनोज मिश्रा की देखरेख में माता का फूलों से दरबार सजाया गया और काजू, बादाम, मखाने से शृंगार किया गया। कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों ने दूर से ही पूजन किए। निर्धारित पात्रों में पुष्प फल अर्पित किए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर में पीले रंग से भवन सजा तो माता का हरे रंग के वस्त्रों से शृंगार हुआ। पं. शिव प्रसाद शुक्ला ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया, शाम को मुख्य द्वार के बाहर से महिला सेवादारों ने भुला नहीं देना मइया,  भवन सतरंगिया मेरी मैया का, विराजे शेरोंवाली मां... समेत तमाम भजनों से आराधना की।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी कालीजी मंदिर, छोटी कालीजी मंदिर, संकटा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, संदोहन देवी मंदिर में भी शाम को सुबह से ज्यादा रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ में पिंडी पूजन के लिए भक्त जुटे। मां का श्वेताम्बरी शृंगार हुआ। सफेद मिष्ठान का भोग लगा। आशीष सेवा यज्ञ न्यास के अध्यक्ष रघुराज दीक्षित ने बताया कि तृप्ति तिवारी के संचालन में भजन संध्या में श्रद्धालु झूम उठे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें