फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निकलीं विंटेज कारें, जिसने देखा तो एकटक देखता ही रह गया.., तस्वीरें

Sun, 28 Jan 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कोई लाल चमचमाती तो कोई अपनी बला की खूबसूरती पर इठलाती। अपनी अदाओं से बीते जमाने की झलक शहरियों को दिखाती चार पहियों पर फर्राटा भरनेवाली तमाम हसीनाएं नवाबी शहर की सैर पर निकली तो ठाठ ने चलने वालों को एक क्षण के लिए रोक ही लिया।
विज्ञापन

2 of 6
सुबह हुई ‘विंटेज कार रैली’ में दौड़ी पुराने जमाने की ओल्ड लग्जरी कारों ने सड़कों पर जलवा बिखेरा। कोई मालिक संग सरपट दिखी तो किसी की चाल बेपटरी हुई।
विज्ञापन

3 of 6
लखनऊ महोत्सव के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, विंटेज कार और मोटरसाइकिल क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से हुई कार रैली सुबह 10:30 बजे रवाना हुई। डीएम लखनऊ कौशल राज शर्मा ने झंडी दिखाकर 70 से अधिक कारों की रैली रवाना की।

4 of 6
जीपीओ चौराहा,  5 केडी चौराहा, 1090 चौराहा और लोहिया चौक होते हुए करीब 10 किमी. का सफर पूरा कर रैली इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंची। एचपीसीएल के अधिकारी गौरव सिंह के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
रैली में 1905 से 1960 तक की लगभग 75 कारों और मोटरसाइकिलों ने शिरकत की। रैली में ‘गदर’ फिल्म में दिखी फिएट बलीला भी दिखी, जो कि बम ब्लास्ट सीन में दिखी थी। मुंबइया शान रही हीलमैंनमिक्स-950 भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दमकल विभाग की पुरानी कार ‘मेरी वैदर-ए-फायर इंजन’ भी इठलाती दिखी। 1911 में लंदन से ये इंजन देश लाया गया। चालक इकबाल अहमद की अगुवाई में ये सड़कों पर लहराई। बिना बैटरी और डायनमो वाले इस गाड़ी के पहिये भी ठोस टायर के बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें