कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। उन्होंने अमेठी में खिचड़ी दान किया और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। खिचड़ी दान करते राहुल गांधी। राहुल ने वहां मौजूद लोगों को खिचड़ी की बधाई दी और अमेठी के विकास का वादा किया। इस दौरान वो केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके और कहा कि जो काम चीन की सरकार दो दिन में करती है वो मोदी सरकार एक साल में करती है।