फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के तल्ख तेवर, कहा- यह संघर्ष का समय, डरने व समझौता करने वालों की कांग्रेस में जगह नहीं

Thu, 13 Jun 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने जहां अपनी मां सोनिया गांधी की जीत का श्रेय जनता को दिया। वहीं, जिला संगठन और कामचोरी करने वाले कुछ नेताओं को सख्त संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि आप सब में जिसने भी दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको हो। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करूंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है, लेकिन आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आप सबने दिल से चुनाव नहीं लड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष का समय है। जो घबरा रहा है। जो समझौता करना चाहता है, जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है, उसके लिए रायबरेली कांग्रेस और यूपी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। (आभार समारोह में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।)

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काम करना है, तो दिल से करना है और इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। हार की समीक्षा अभी आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही फिर यहां आऊंगी और एक-एक करके कार्यकर्ता व नेता से बात करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी बुधवार को अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर थीं। जहां उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें