सपा सरकार में बना लखनऊ का गोमती रिवर फ्रंट कथित भ्रष्टाचार को लेकर जांच के घेरे में है। योगी सरकार का आरोप है कि इसके निर्माण में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। मामले में गोमतीनगर थाने में 8 इंजीनियरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिवर फ्रंट के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए थे। आरोप है कि इसमें से 95 फीसदी फंड पहले ही जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद प्रोजेक्ट का 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ। शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट का निरीक्षण करने के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। अब इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW)को सौंपी गई है।
वहीं, अपने निर्माण के बाद से ही ये लखनऊ और बाहर के लोगों के लिए यह वक्त बिताने का पॉपुलर स्पॉट बन चुका है। लोग यहां पर आते हैं और सुकून भरी शामें गुजारते हैं। इसे जैसे ही आम जनता के लिए खोला गया था और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों की प्रतिक्रिया थी कि ये यूरोप जैसा नजारा है। खैर, जांच तो चलती रहेगी, लेकिन आप देखें, गोमती रिवर फ्रंट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 9
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसे अपने प्रमुख विकास कार्यों में गिनते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
गोमती रिवर फ्रंट की एक तस्वीर।
4 of 9
अपने निर्माण के बाद ही ये लखनऊ के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक बना।
विज्ञापन
5 of 9
दिन के समय गोमती रिवर फ्रंट का एक दृश्य।
विज्ञापन
6 of 9
गोमती रिवर फ्रंट
- फोटो : amar ujala
शाम के समय बड़ी संख्या में यहां लोग आते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
गोमती रिवर फ्रंट का एक दृश्य।
8 of 9
अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ कई बार यहां आते रहे हैं।