फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में भी नमाज की मुद्रा में बैठते हैं राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज

Mon, 20 Nov 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों के ऐलान की खबरों के बीच सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। योगी ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
आगे उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने रामसेतु के मुद्दे पर कोर्ट में कहा था कि राम और कृष्ण काल्पनिक चरित्र हैं, आज उसी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात के मंदिरों में जाना हास्यास्पद है। राहुल गांधी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर ऐसे बैठे, मानो नमाज पढ़ रहे हों। पुजारी के टोकने पर उन्हें पूजा की मुद्रा में आना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक निजी चैनल से बातचीत में सवालों का जवाब दे रहे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 19 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। जिसमें राहुल का अध्यक्ष बनना तय है।

4 of 5
वहीं, योगी ने अखिलेश को भी नहीं बख्‍शा और सरकार के कामकाज पर ट्वीट करने पर जवाब दिया कि नगर निकाय के चुनावों में विरोधी मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। हां, भाजपा ने उन्हें घर में बैठे-बैठे ट्वीट करने का मौका जरूर दे दिया है। साथ ही कहा कि यह अच्छा है कि लोग बेरोजगार होकर अपराध की ओर न बढ़ें, बल्कि घर में बैठकर ट्वीट करके अपना समय पास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म में एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ मंजूर नहीं
योगी ने कहा कि पद्मावती फिल्म में अगर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, तो इसके निर्माता और निर्देशक विरोध करने वालों के प्रतिनिधियों को इसे दिखा क्यों नहीं रहे हैं। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ और जनभावना के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जा सकता। क्या सेंसर बोर्ड के फिल्म को हरी झंडी देने पर वे इसे यूपी में चलने देंगे? इस सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि वे काल्पनिक सवालों के जवाब नहीं देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें