फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे पर ही लात-घूंसे चलाने लगे पुलिस वाले, तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2015 12:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
(रायबरेली)सदर कोतवाली में कुछ दिन पहले महिला होम गार्डों में मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को एक बार भी खाकी को शर्मसार होना पड़ा। किसी बात को लेकर तीन सिपाहियों में पहले तनातनी हुई, फिर जमकर मारपीट हो गई। तीनों ने एक दूसरे पर जमकर लात और घूंसे बरसाए। यह सब उस वक्त हुआ जब खुद सीओ सदर और सीओ लालगंज रामअर्ज कोतवाली में बैठे थे। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों और अफसरों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। सीओ ने कहा कि सिपाहियों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर ही लात-घूंसे चलाने लगे पुलिस वाले, तस्वीरें

2 of 4
मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दीवानी कचहरी में हुए बवाल के बाद कोतवाली में कई थानों की फोर्स और पुलिस के अफसरों का जमावड़ा लगा था। मिल एरिया थाने की पुलिस भी आई थी। सीओ सिटी सुशील कुमार और सीओ लालगंज रामअर्ज दीवानी कचहरी में हुई घटना पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच वहां पर मिल एरिया के दो और सदर कोतवाली के एक सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता कोतवाली परिसर अखाड़े में बदल गया।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर ही लात-घूंसे चलाने लगे पुलिस वाले, तस्वीरें

3 of 4
सिपाही एक दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की। अफसरों की मौजूदगी में सिपाहियों में मारपीट का दृश्य देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी दंग रह गए। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर सिपाहियों को अलग किया। शोरशराबा होने पर सीओ सिटी भी निकल आए।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर ही लात-घूंसे चलाने लगे पुलिस वाले, तस्वीरें

4 of 4
सीओ सिटी ने बताया कि सिपाहियों में मारपीट की बात सामने नहीं आई हैं। किसी बात को लेकर सिपाहियों में नोकझोंक हुई थी। सिपाहियों को दोबारा ऐसा न करने का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें