राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर 29 लाख दीयों की रोशनी से दमक उठी। राम की पैड़ी का कोना-कोना जगमगा उठा। इस दौरान पूरी दुनिया ने अयोध्या का एक ऐसा मोहक रूप देखा जो कि उनके मानस पटल पर सदैव के लिए अंकित हो गया।
राम की नगरी में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी भव्यता को पूरी दुनिया ने देखा और कहा कि अब अयोध्या अपने चमकदार वर्तमान से रूबरू हो रही है। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए। (राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।)
विज्ञापन
2 of 19
- फोटो : amar ujala
ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 19
- फोटो : amar ujala
यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। (राम की पैड़ी पर शानदार प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।)
4 of 19
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार ने दूसरी बार हासिल किया है।
विज्ञापन
5 of 19
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग उमड़े। बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। दीपोत्सव के बाद यहां भव्य आतिशबाजी और ड्रोन शो हुआ।
विज्ञापन
6 of 19
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन।
विज्ञापन
7 of 19
- फोटो : amar ujala
अयोध्या स्थित राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।
8 of 19
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ी।
9 of 19
अयोध्या में दीपोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुए। राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन होने के बाद ही राम की नगरी 29 लाख दीयों से दमक उठी।
10 of 19
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम का लक्ष्मण व सीता सहित स्वागत किया और उनका राजतिलक किया।
11 of 19
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया।
12 of 19
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अब अयोध्या विकास और विरासत का एक प्रतीक बन चुकी है। राम मंदिर हमारी आस्था के 500 साल के संघर्षों का प्रतीक है।
13 of 19
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जहां पर कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवाई जाती थीं वहां पर अब दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
14 of 19
- फोटो : amar ujala
अयोध्या स्थित राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।
15 of 19
- फोटो : amar ujala
राम कथा पार्क में राम राज्याभिषेक का दृश्य।
16 of 19
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर ऐसे नजारे दिखे।
17 of 19
- फोटो : amar ujala
सरयू के तट पर आतिशबाजी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
18 of 19
- फोटो : amar ujala
दीप प्रज्ज्वलन के बाद राम की पैड़ी पर आतिशबाजी हुई और जिसके जरिये आसमान पर राम दरबार की तस्वीर उकेरी गई।