फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव के बेटे को शादी की बधाई देने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Jun 2021 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर उनके बेटे को शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां केशव के परिजनों के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कई अन्य लोग भी थे।

डिप्टी सीएम केशव ने सभी का अपने घर पर स्वागत किया और उनके साथ कुछ समय गुजारा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी की केशव के घर विजिट ऐसे समय में हुई है जब बीएल संतोष लखनऊ के दौरे पर हैं और यूपी चुनाव को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने इस विजिट से सरकार व संगठन में एकता का संदेश दिया है। दरअसल, अभी कुछ ही दिनों पहले केशव ने बयान दिया था कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी हाईकमान तय करेगा। जिसके बाद चुनाव किसके चेहरे को आगे कर लड़ा जाएगा इस पर बयान बाजी होने लगी थी। बता दें कि मंगलवार शाम को ही भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योगी को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का स्वागत करते केशव प्रसाद मौर्य।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बीएल संतोष का स्वागत करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें