यूपी में ईद उल अजहा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़कर एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी और इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला चल पड़ा।
प्रदेश के सुल्तानपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द की झलक उस समय नजर आई जब दोनों समुदाय के लोग ईदगाह के बाहर दिखाई पड़े। नमाज अदा कर बाहर निकल रहे मुस्लिम भाइयों को हिंदू समाज के लोगों ने बधाई देकर यहां की गंगा जमुनी तहजीब को जीवंत कर दिया। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज को बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 10
बकरीद
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। सिविल लाइन ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाइयों ने नमाज में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले में शहर की मस्जिद पर नमाज पढ़ी गई और इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया।
4 of 10
बकरीद
- फोटो : amar ujala
मुस्लिम समाज के लोगों ने लजीज पकवानों के साथ मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 10
बकरीद
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में ईद की नमाज पढ़ते लोग।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : amar ujala
अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ शहर स्थित जामा मस्जिद पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। मस्जिद के पेश नाम मौलाना गुलाम मोहम्मद कादरी ने अपनी तकरीर में मुल्क में एकता अखंडता और भाईचारे के साथ सौहार्द कायम करने की बात कही।
विज्ञापन
7 of 10
बकरीद
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
8 of 10
- फोटो : amar ujala
गोंडा में नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते लोग।